लाँग हॉल (Long Haul) / पाइथॉन (Python) रैक का संचालन
भारतीय रेलवे में माल यातायात (Freight Traffic) की निरंतर वृद्धि को देखते हुए रेलवे द्वारा थ्रूपुट (Throughput), लाइन क्षमता (Line Capacity) तथा वैगन उपयोगिता (Wagon Utilization) बढ़ाने के लिए विभिन्न आधुनिक परिचालन व्यवस्थाएँ अपनाई जा रही हैं। इनमें Dedicated Freight Corridor (DFC), Heavy Haul Operation तथा Long Haul Freight Operation प्रमुख हैं।
Long Haul Train Operation भारतीय रेलवे की एक महत्वपूर्ण परिचालन अवधारणा है, जिसके अंतर्गत दो या अधिक मानक मालगाड़ियों (Standard Freight Train Formation) को जोड़कर एक ही ट्रेन पथ (Train Path) में संचालित किया जाता है। ऐसे संचालन से लाइन क्षमता में वृद्धि होती है, गाड़ियों की संख्या कम होती है, क्रू उपयोगिता (Crew Utilization) में सुधार होता है तथा वैगनों की औसत गति बढ़ती है।
