रेल सेवकों पर साधारणतया लागू होने वाले नियम
नियमों की प्रति देना
रेल प्रशासन द्वारा प्रत्येक स्टेशन, इंजन शेड तथा अन्य निर्धारित कार्यालय को सामान्य एव सहायक नियमो की प्रति जारी की जायेगी।
प्रत्येक रेल सेवक को, जिसे उक्त नियमो द्वारा कोई निष्चित जिम्मेदारी सौंपी गई है, सामान्य एवं सहायक नियमो की प्रति या उसके कार्य से संबंधित नियमो की प्रति या उसके कार्य से संबंधित उन भागो का अनुवाद जो विशेष अनुदेषों द्वारा निर्धारित किये गये हो , जारी किया जायेगा।
