दृश्यता परीक्षण लक्ष्य (VTO) की जानकारी एवं उपयोगिता
1. कोहरे की शुरुआत निर्धारित करने के लिए ' विजिबिलिटी टेस्ट ऑब्जेक्ट ' का उपयोग किया जाएगा। सभी स्टेशन संचालन नियम (एस डब्ल्यू आर)में स्टेशन के दृश्यता परीक्षण ऑब्जेक्ट (वीटीओ) को परिभाषित किया जाता हैं। इसके बारे में सभी परिचालन कर्मचारियों को अवश्य पता होना चाहिये।
2- उन स्टेशनों को छोडकर, जहां स्टेशन संचालन नियमों के अंतर्गत विशेष सिगनल या सिगनल की भुजा या बत्ती या पीछे की बत्ती को दृश्यता परीक्षण लक्ष्य चिन्हित किया गया है। उसके अतिरिक्त सभी स्टेशनों पर दृश्यता परीक्षण लक्ष्य के रूप में दृश्यता परीक्षण पोस्ट लगाया जाता है।
