गाड़ियों की गति
- रेल के प्रत्येक सेक्शन में प्रत्येक गाड़ी का संचालन गति की उन सीमाओं के भीतर ही होगा जो अनुमोदित विशेष अनुदेशों द्वारा उस सेक्शन के लिए स्वीकृत की गई हो।
- प्रत्येक सेक्शन के लिए स्वीकृत की गई गति और स्थाई गति प्रतिबंध संबंधी सूचनाएं वर्किंग टाइम ट ेबल मे दी जाती है।
- लोको पायलट को गाड़ी का संचालन व नियंत्रण वर्किंग टाइम टेबल के अनुसार करना चाहिए जिससे कि न तो उसकी गति अधिक हो और न ही गाड़ियों को कोई विलम्ब हो।
- लोको पायलट को दो स्टेशनों के बीच निर्धारित किए गए मेडअप समय से अधिक समय नहीं बनाना चाहिए जो कि वर्किग टाइम टेबल मे दर्शाया गया है और सभी प्रतिबंधो का पालन करना चाहिए।
- लोको पायलट को वर्किंग टाइम टेबल मे बताए गए प्रत्येक सेक्शन की अधिकतम गति और स्थाई तथा अस्थाई गति प्रतिबंध का पालन करते हुए गाड़ी संचालित करनी चाहिए।
- जिन सेक्शनों पर सवारी गाड़ियों में चार पहिए वाले डिब्बे लगाए जाने पर अधिकतम गति से सेक्शन की सामान्य स्वीेकृत गति अधिक हो तो स्टेशन मास्टर कन्ट्रोलर को सूचना देगा और ऐसे डिब्बे/वाहन लगाए जाने की लिखित सूचना गार्ड को देगा। इसी प्रकार गार्ड इसकी सूचना लोको पायलट को देगा और लोको पायलट निर्धारित सीमा से अधिक गति पर गाड़ी को नहीं चलाएगा।
