स्टेशन मास्टर अवश्य ध्यान दें
1. यदि स्टेशन मास्टर यह देखते है कि इंजिनीयरींग / एस एंड टी । ओ एच ई विभाग के द्वारा कोई कार्य किया जा रहा है एवं जिसकी अनुमति उस संबंधित विभाग के द्वारा नहीं ली गयी है अर्थात कोई कार्य जो बिना ब्लॉक लिये किया जा रहा हो ऐसे सभी कार्य की सूचना स्टेशन मास्टर द्वारा खंड नियंत्रक/ उप मुख्य नियंत्रक को अवश्य दी जानी चाहिये।
2. यदि स्टेशन का निरीक्षण किसी अधिकारी/ निरीक्षक द्वारा किया जाता है तो उस निरीक्षण नोट का समुचित रुप से अध्ययन करें। जिस मद का अनुपालन करना अपेक्षित है उस मद का अनुपालन करें, संबंधित को सूचित करें एवं उस मद के सामने किये गये अनुपालन का उल्लेख दिनांक के सहित करें। संबंधित मद के सामने केवल “देखा या नोटेड लिखनें की प्रवृत्ति से बचें।
