ओवर डायमेंशन कन्साइनमेंट
कोई भी कन्साइनमेंट वैगन पर लादने के बाद प्रारम्भिक स्टेशन से गंतव्य स्टेशन के बीच पूरे रूट पर वाया या गेज परिवर्तन सहित किसी भी पॉइंट पर मैगजीमम मूविंग स्टेंडर्ड डायमेंशन का उल्लंघन करता है तो ऐसे कन्साइनमेंट को “ओवर डायमेंशन कन्साइनमेंट” कहते है. जिस वैगन में यह कन्साइन मेंट लादा जाता है उसे ODC वैगन कहते है.
मुख्यालय से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त किये बिना नीचे दिये गये डायमेंशन से अधिक माप वाले कन्साइनमेंट को बुक नही किया जायेगा. सामान्य व सहायक नियम में संबंधित मानक माप का माप उल्लेख किया गया है जो निम्नलिखित है –
- साइड मध्य में उंचाई ब्रांडगेज 4115 मिमी मीटरगेज 3430 मिमी. नेरोगेज 3200 मी.मी.
- साइड से ऊंचाई 3505 मी.मी मीटरगेज 3200 मी.मी. नेरोगेज 2895 मी.मी.
- अधिकतम चौड़ाई 3050 मि.मी. (8 पहिया), 3200 मि.मी. (4 पहिया), मीटरगेज 2590 मि.मी. नेरोगेज 2286 मि.मी.
Note - उपरोक्त दर्शाई गई उंचाई रेल लेवल से होगी, जिससे लैशिंग व पैकिंग भी सम्मिलित है.

