लाॅक एवं ब्लाॅक उपकरण
यह एक ऐसी पद्धति है जिसमें डबल लाइन पर सीमेन्स डबल लाइन लाॅक एन्ड ब्लाॅक उपकरण के द्वारा पूर्ण ब्लाॅक पद्धति की आवश्यक शर्तो को पूरा किया जाता है। इसके लिए इस पद्धति मे निम्नलिखित उपकरण लगाए जाते हैं -
लीवर लाॅक - डबल लाइन पर अन्तिम रोक सिगनल को आॅफ करने का अर्थ है कि गाड़ी के लोको पायलट को रवाना होने के लिए प्रस्थान आदेश देना। अतः इसे अन्तिम रोक सिगनल के लीवर पर लगाया जाता है (अन्य प्रकार के ब्लाॅकों में यह व्यवस्था अलग प्रकार से की गई है) यह लीवर लाॅक तभी फ्री होता है जब ब्लाॅक उपकरण की ऊपर की सुई लाइन क्लीयर स्थिति बता रही हो। यह सम्पूर्ण ब्लाॅक पद्धति की उस शर्त को पूरा करता है कि जब तक अगले ब्लाॅक स्टेशन से लाइन क्लीयर न प्राप्त हो जाए तब तक किसी गाड़ी को प्रस्थान आदेश देकर ब्लाॅक सेक्शन मे नहीं भेजा जा सकता।
