यार्ड रिपोर्ट (ए बी सी रिपोर्ट)
किसी यार्ड मे 00 बजे से 24 बजे किए गए कार्य की एक रिपोर्ट तैयार की जाती है जिसे यार्ड रिपोर्ट या एबीसी रिपोर्ट कहते हैं। यह टेलीग्राफीकल फाॅरमेट में तैयार की जाती है जिसमें वैगनो के आवागमन से सबंधित सभी विवरण अलग-अलग हैडिंग व सब-हैडिंग मे लिखे जाते हैं जिसे देखकर उस यार्ड में पिछले 24 घंटो में किए गए सभी कार्य की जानकारी प्राप्त हो जाती है। इसे रात 12 बजे के बाद यार्ड के इन्चार्ज द्वारा तैयार करके कन्ट्रोल कार्यालय मे इसके लिए निर्धारित यार्ड रिपोर्ट क्लर्क को रिपीट किया जाता है जो इसे वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक तक पहुँचाता है। इस रिपोर्ट को तैयार करते समय निम्नलिखित कोड काम में लिए जाते हैं -
- लोकल या फोरेन रेलवे के भरे हुए वैगन की संख्या जो कि अप साइड मे जाने के लिए तैयार खड़े है ।
- लोकल या फोरेन रेलवे के भरे हुए वैगन की संख्या जो कि डाउन साइड मे जाने के लिए तैयार खड़े है ।
- लोकल या फोरेन रेलवे का कुल वजन या माल जो कि अप साइड मे भेजने के लिए जमीन पर पड़ा है।
- लोकल या फोरेन रेलवे का कुल वजन या माल जो कि डाउन साइड मे भेजने के लिए जमीन पर पड़ा है।
- भरे हुए वैगना की संख्या जो किसी कारणवश रोके गए है ।
- लोकल या फोरेन रेलवे के भरे हुए वैगन की संख्या जिन्हे अप साइड मे भेज दिया गया है।
- लोकल या फोरेन रेलवे के भरे हुए वैगन की संख्या जिन्हे डाउन साइड मे भेज दिया गया है।
- लोकल या फोरेन रेलवे के भरे हुए वैगन की संख्याजो अप साइड से आए है ।
- लोकल या फोरेन रेलवे के भरे हुए वैगन की संख्या जो डाउन साइड से आए है।
- लोकल या फोरेन रेलवे के खाली वैगन की संख्या जिन्हे अप साइड मे भेज दिया गया है।
- लोकल या फोरेन रेलवे के खाली वैगन की संख्या जिन्हे डाउन साइड मे भेज दिया गया है।
- लोकल या फोरेन रेलवे के खाली वैगनों की संख्या जो अप साइड से आए हैं।
- लोकल या फोरेन रेलवे के खाली वैगनो की संख्या जो डाउन साइड से आए है ।
- लोकल या फोरेन रेलवे के भरे हुए वैगन की संख्या जो स्टेशन पर खाली होने के लिए खड़े है ।
- उन वैगनों की संख्या जो खाली होने के लिए आए थे और खाली हो चुके हैें।
- ट्रान्सिपमेट द्वारा भरे गये वैगनों की कुल संख्या।
- ब्राँच लाइन के साथ आदान-प्रदान:
- भरे या खाली वैगनों की संख्या जो ब्राँच लाइन से प्राप्त हुए हैं।
- भरे या खाली वैगनों की संख्या जो ब्राँच लाइन को भेजे गए है ।
- भरे हुए वैगनों की संख्या जो ब्राँच लाइन मे जाने के लिए तैयार खड़े है ।
- खाली वैगनों की संख्या जो ब्राँच लाइन मे जाने के लिए तैयार खड़े है ।
- ब्राडगेज के वैगनो की संख्या जो मीटरगेज/नैरागेज ट्रान्सिपमेट पाइन्ट पर 00 से 20 बजे तक ट्रान्सिपमेट के लिए खड़े है।
- एम ड - मीटरगेज/नैरागेज के वैगनो की संख्या जो ब्राडगेज ट्रान्सिपमेट पाइन्ट पर 00 से 20 बजे तक ट्रान्सिपमेट के लिए खड़े है ।
- एन छ - ब्राडगेज के वैगनो की संख्या जिनका मीटरगेज/नैरागेज मे 00 से 20 बजे तक ट्रान्सिपमेट कर दिया गया है।
- ओ व् - मीटरगेज/नैरागेज के वैगनो की संख्या जिनका ब्राॅडगेज में 00 से 20 बजेतक ट्रान्सिपमेट कर दिया गया है।
- एस.ओ.एच. - ट्रान्सिपमेट के लिए उपलब्ध खाली वैगन (20 बजे)
- ई.एस.आर. 00 बजे से 24 बजे तक ट्रान्सिपमेंट के लिए प्राप्त खाली वैगनों की संख्या।
- एस.एस.टी. - ट्रान्सिपमेट के लिए विशेष स्टाॅक।
- डब्ल्यू.एस. - 24 बजे मौजूद वैगन शीट।
- डब्ल्यू.एन.छ - 24 बजे मौजूद वैगन नेट।
- डब्ल्यू.आर. - 24 बजे मौजूद वैगन रोप।
- जी.एक्स. - आउट आॅफ कोर्स काटे गए वैगन
इंटरचेंज
जहाँ एक ही गेज की दो क्षेत्रीय रेलों के रोलिंग स्टाॅक की अदला-बदली की जाती है उसे इंटरचेंज कहते हैं और वह जंक्शन इंटरचेंज पाॅइन्ट कहलाता है। एक ही रेलवे के दो मंडलो मे स्टाॅक की अदला-बदली की जाती है उसे डिपो इंटरचेंज कहते हैं।
