प्रस्थान प्राधिकार (Authority to proceed) - प्रस्थान प्राधिकार का अभिप्राय संचालन पद्धति के अधीन किसी गाड़ी के चालक को अपनी गाड़ी के साथ ब्लॉक सेक्शन मे प्रवेश करने के लिये दिये गये प्राधिकार से है।
a) दोहरी लाइन पर प्रस्थान प्राधिकार अन्तिम रोक सिग्नल का ऑफ़ होना है। यदि अंतिम रोक सिग्नल को ऑफ़ करना संभव न हो तो T/369 (3b) जिस पर अगले ब्लॉक स्टेशन से लाइन क्लीयर में प्राप्त प्राईवेट नंबर लिखा होगा, लोको पायलट को प्रस्थान प्राधिकार के रूप में दिया जायगा।
